धर्मवीर डुडेजा

धर्मवीर डुडेजा श्रीगंगानगर जिले के युवा जनसेवी व सामाजिक कार्यकर्ता हैं| वर्ष 2013 में सेठ जी एल बिहानी एसडी पीजी महाविद्यालय से अध्यक्ष पद का चुनाव जीत इन्होने अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन का प्रादुर्भाव किया| व्यावसायिक पृष्ठभूमि से आने के कारण वे शुरू से ही व्यापारिक हितों के प्रति सजग रहे, जिसका परिणाम ये रहा की वे वर्ष 2020 में वे दी गंगानगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए| यही नहीं अपितु वर्ष 2022 में उन्हें दोबारा इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुना गया| इसके अतिरिक्त वे अरोड़वंश युवा सेवा दल के भी अध्यक्ष रहे हैं|
उन्होंने न केवल अरोड़ा समाज में अपितु क्षेत्र की 36 बिरादरियों में एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है| श्रीगंगानगर क्षेत्र के लगभग हर युवा से उनका व्यक्तिगत परिचय है| धर्मवीर डुडेजा की मिलनसारता का सबसे बड़ा प्रमाण ये है की 18 से लेकर 60 वर्ष तक की आयु के लोगों से उनकी पक्की दोस्ती है| जिस उम्र में व्यक्ति अपने परिवार के भरण पोषण की चिंता करता है, उस आयु में वे सुबह से लेकर शाम तक समाज के बीच सक्रिय रहते हैं| उनका लक्ष्य है कि अन्न का कटोरा कहे जाने वाले श्रीगंगानगर जिले की आर्थिक उन्नति हो एवं क्षेत्र समग्रित विकास की और आगे बढे|

ACHIEVEMENTS/उपलब्धियां

अध्यक्ष
दी गंगानगर
ट्रेडर्स एसोसिएशन
व्यापार मंडल
2022-Present

पूर्व अध्यक्ष
दी गंगानगर
ट्रेडर्स एसोसिएशन
व्यापार मंडल
2020 - 2022

पूर्वअध्यक्ष
अरोडवंश युवा
सेवा दल

पूर्व
छात्रसंघ अध्यक्ष
सेठ जी एल बिहाणी
एस डी पी जी
महाविद्यालय

Political Activities/राजनीतिक गतिविधियाँ

News & Media

Keep in touch

Do you need any help/services?

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
Name